कौन सा फल खाने से शुक्राणु बढ़ता है?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 11:21

स्पर्म का काउंट और गतिशीलता बढ़ाने के लिए पुरुष खाएं ये 5 फल -

1. स्पर्म काउंट को बढ़ावा दे अमरूद

स्पर्म काउंट की संख्या को बेहतर करने के लिए अमरूद का सेवन करें। अमरूद विटामिन सी जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है, जो शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से अमरूद का सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

2. एवोकाडो स्पर्म काउंट बढ़ाए

शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बेहतर करने के लिए एवोकाडो का सेवन करें। यह फोलेट से भरपूर होता है। इसके अलावा एवोकाडों में विटामिन ई, विटामिन बी और विटामिन सी भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ावा देने में आपकी मदद कर सकता है।

3. ब्लूबेरी का करें सेवन

ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लो कैलोरी फ्रूट है, जिसके सेवन से आप शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा ब्लूबेरी का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से आपको सुरक्षित रखने में असरदार है।

4. केला खाएं

शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बेहतर करने के लिए केले का सेवन करें। केले विटामिन ए, बी 6, विटामिन सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का भरपूर स्त्रोत होता है, जो स्पर्म काउंट की संख्या और गतिशीलता को बेहतर कर सकते हैं।

5. अनार

अनार और अनार के बीजों का सेवन करने से प्रजनन क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बढ़ावा देने में मददगार है।

स्पर्म काउंट को बढ़ावा देने के लिए आप इन फलों के साथ-साथ संतरा, मौसमी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info